Lakhimpur Khiri News: ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दुकान में जा घुसा ट्रक
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: ओयल। लखीमपुर-सीतापुर हाईवे ओयल चौकी क्षेत्र के गांव बाबागंज में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने हरगांव चीनी मिल गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली हाईवे के डिवाइडर पर पलट गई और अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे रखे तीन लोहे के खोखों को रौंदता हुआ एक पक्की दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसा अल सुबह हुआ, जिससे दुकानों के आसपास लोग मौजूद नहीं थे, वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। ग्राम जमेंठा निवासी अमृतलाल पुत्र गयाप्रसाद अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर हरगांव चीनी मिल जा रहे थे। जैसे ही वह बाबागंज के पास पहुंचे, लखीमपुर से सीतापुर की और जा रहे एक गेंहूं के बीज लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर पर पलट गई और अनियंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.