Lakhimpur Khiri News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 21 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। मैगलगंज थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के पास कुमरापुर मोड़ पर मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मैगलगंज थाना क्षेत्र के मूलापुरवा गांव निवासी मनोज (30) पुत्र बेचेलाल मंगलवार दोपहर करीब बाइक द्वारा औरंगाबाद से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान फत्तेपुर की ओर से माखनलाल चौराहे की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुमरापुर मोड़ पर बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फत्तेपुर चौकी प्रभारी दिलीप राय मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को तत्काल अपने सरकारी वाहन से सीएचसी मितौली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.