लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: सदर कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टल के लिए भेज दिया है। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव विष्णुपुर निवासी रजनीश उर्फ मुखिया भंसड़िया रेलवे क्रासिंग होते हुए लालपुर जा रहे थे। तभी वह भंसड़िया रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...