लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सफर के दौरान दो किशोर ट्रेन में बिछड़ गये। छोटा भाई ट्रेन से उतर न पाने से मैलानी पहुंच गया। जीआरपी ने दोनों किशोरों को आपस में मिलाकर परिवार को सौंपा दिया। थाना फरधान के गांव काजीपुर में रहने वाले सुग्रीव के दो बेटे लखनऊ से ट्रेन में सवार होकर आ रहे थे। ऐशबाग कासगंज ट्रेन में सफर के दौरान बड़ा भाई लखीमपुर स्टेशन पर उतर गया। वहीं दस साल का छोटा भाई ट्रेन से मैलानी पहुंच गया। इस दौरान लखीमपुर प्लेटफार्म पर परेशान टहल रहे बड़े भाई से जीआरपी ने पूंछताछ की। मामला सामने आने पर मैलानी जीआरपी और ट्रेन में स्टार्ट कर रहे जीआरपी ने छोटे भाई को बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों भाइयों को उनके पिता के हवाले कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...