Lakhimpur Khiri News: ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, शिनाख्त नहीं
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज, संवाददाता।थाना गोला क्षेत्र में केशवापुर भल्लिया बुजुर्ग रेलवे स्टेशनों के बीच शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला भल्लिया बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर बैठी थी। बताया जा रहा है कि उसने एक रेलवे कर्मचारी से ट्रेन आने का समय पूछा था। कर्मचारी ने तत्काल किसी ट्रेन के आने से इनकार किया, जिसके बाद महिला स्टेशन पर ही बैठी रही। बताया गया कि कासगंज से ऐशबाग जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के लिए रेलवे फाटक बंद होने के बाद महिला कथित तौर पर भल्लिया बुजुर्ग की ओर से रेलवे पटरी के रास्ते केशवापुर की ओर चली गई। ट्रेन जाने के बाद पटरी पर महिला का शव पड़ा मिला। महिला ने पील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.