Lakhimpur Khiri News: ट्राली में पाइप लादकर जा रहा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलटा
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: पलिया की तरफ से ट्राली में पाइप लादकर आ रहा एक ट्रैक्टर पिरथी पुरवा चौराहे के पास बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे मझगईं थाने के पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से घायलों को निघासन सीएचसी भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। गुरुवार को पाइपलाइन डालने में इस्तेमाल होने वाले पाइपों से लदी ट्राली जोड़कर एक ट्रैक्टर पलिया की तरफ से आ रहा था। पिरथीपुरवा चौराहे के पास पहुंचे ट्रैक्टर का ड्राइवर सामने से आ रहे किसी गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर का संतुलन खो बैठा। इससे ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे पढ़ुआ थाने के बैरिया गांव के उजहल, भैरम और सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.