Lakhimpur Khiri News: ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर उगाही, भड़के ग्रामीण
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र के अतरिया गांव में पिछले तीन दिनों से मुख्य विद्युत ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है, जिससे पूरा गांव पूरी तरह अंधेरे में डूब गया है। भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में बिजली गुल होने से जहां एक तरफ जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है, वहीं दूसरी तरफ रात के समय चोरी की घटनाओं की आशंका से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के स्थानीय कर्मचारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के एवज में उनसे 15 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। पैसे न देने पर काम रोकने की धमकी दी गई है, जिसके चलते मजबूर होकर ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने पलिया विद्युत विभाग पर बिना पैसे लिए कोई भी काम न करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.