Lakhimpur Khiri News: ट्रांसफार्मर फुंकने से हफ्ते भर से अंधेरे में हैं परिवार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। बिजली उपकेंद्र ढखेरवा चौराहा से जुड़े ढखेरवा घाट गांव का ट्रांसफार्मर आठ दिनों से फुंका पड़ा है। बारिश के इस मौसम में गांव के करीब चालीस परिवारों के दो सौ से अधिक उपभोक्ता अंधेरे में रात बिता रहे हैं। लोगों ने महकमे के जेई को इसकी सूचना भी दी लेकिन अब तक कुछ नहीं किया जा सका है। बिजली न होने से तमाम कामों में परेशानी हो रही है। रात में अंधेरा रहने से बारिश के मौसम में जहरीले कीड़े-मकोड़ों का भी खतरा रहता है। गांव से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर हाल ही में एक तेंदुआ भी पकड़ा गया है। नदी किनारे बसे इस गांव में दहशत का माहौल है। रात में अंधेरा होने लोग रात भर जागकर अपनी और अपने मवेशियों की सुरक्षा कर रहे हैं। लोगों ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.