Lakhimpur Khiri News: ट्रक बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली सदर पुलिस ने ट्रक बैटरियों की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई पांच बड़ी ट्रक बैटरियां बरामद की हैं। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को बालूडीह से रुद्रपुर जाने वाली सड़क के किनारे गन्ने के खेत से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओदरहना निवासी इरशाद, असफाक व महेवा निवासी धर्मेन्द्र उर्फ मिन्दर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इरशाद और असफाक के खिलाफ पहले से प्रतिबंधित पशुओं की हत्या गोवध और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि धर्मेन्द्र के खिलाफ भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.