Lakhimpur Khiri News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की दर्दनाक मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। फरधान थाना क्षेत्र में मनिकापुर तिराहे के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की जान चली गई। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी जिला अस्पताल ओयल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर क्षेत्र के पटेल नगर निवासी परमानंद पेशे से शिक्षक थे। वह अपनी बाइक से लखीमपुर से मोहम्मदी की ओर जा रहे थे। जब वह फरधान क्षेत्र के मनिकापुर तिराहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ने के कारण यह भीषण टक्कर हुई। हादसे में शिक्षक परमानंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से तत्काल एंबुलेंस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.