लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद। लखीमपुर रोड पर सालिहाबाद के विलोचपुर गांव के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार (50) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम कोटवा थाना नीमगांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कृष्ण कुमार किसी काम से सिकंदराबाद आए थे। लौटते समय विलोचपुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे सिकंदराबाद चौकी इंचार्ज ने एंबुलेंस की मदद से घायल को बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...