Lakhimpur Khiri News: ट्रक की टक्कर से कांवड़िया घायल, गंगाजल बिखरा, हंगामा
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- Lakhimpur Khiri News: उचौलिया। नेशनल हाईवे संख्या 30 पर खीरी-शाहजहांपुर जनपद सीमा के पास एक कांवड़िया ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर बिहार जा रहा था। इस हादसे में उसकी कांवड़ टूट गई और गंगाजल सड़क पर फैल गया। गंगाजल के अपवित्र होने और कांवड़ खंडित होने से आहत कांवड़िया ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर उचौलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने घायल कांवड़िया का उपचार भी कराया। मुजफ्फरनगर निवासी चंदन पुत्र पारसनाथ हरिद्वार से गंगाजल भरकर बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित अपने गांव के शिव मंदिर के लिए जा रहा था। यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा : नेशनल हाईवे के सर्विस मार्गों की कराई जा रही मरम्मत उसे सावन के पहले सप्ताह में जलाभिषेक करना था। तेज रफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.