Lakhimpur Khiri News: ट्रक की चपेट में आकर तीन बाइक सवार जख्मी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के बरवर -जहानीखेड़ा मार्ग पर ट्रक की चपेट लगने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी पसगवां भेज दिया। वही हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मकसूदपुर कस्बा निवासी अमित, मैगलगंज थाना क्षेत्र के दीक्षितपुर गांव निवासी सौरभ सहित मकसूदपुर गांव के ही एक अन्य युवक के साथ एक ही बाइक से जहानीखेड़ा की ओर जा रहे थे । बताया जाता है तभी सोहौना मोड़ के पास बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई । ट्रक की हल्की चपेट लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे बाइक पर सवार पर तीनों युवकों को गंभीर चोटे आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियो की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.