Lakhimpur Khiri News: टोल वसूली पूरी, लेकिन सुविधाएं अभी अधूरी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। एनएच 730 लखीमपुर-गोला मार्ग पर स्थित बौठा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से नियमित रूप से टोल शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन यात्रियों की सुविधा और आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। टोल प्लाजा पर एंबुलेंस जैसी महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध नहीं होने से सड़क हादसे के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। घायलों को तत्काल उपचार की जरूरत होती है, लेकिन टोल प्लाजा पर अपनी एंबुलेंस उपलब्ध न होने से आपात स्थिति में बाहर से मदद का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बौठा टोल प्लाजा पर एंबुलेंस की सुविधा लंबे समय से उपलब्ध नहीं है। उनका कहना है कि जब टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से शुल्क लिया जा रहा है तो इसके एवज में यात्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.