Lakhimpur Khiri News: टेंट हाउस में नकब लगाकर चोरी
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: मैलानी। बीती रात चोरो ने टेंट हाउस में नकब लगाकर तीन जनरेटर सेट के आल्टनेटर से कापर के पार्टस चोरी कर लिए। पीड़ित व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। इसके अनुसार, खुटार रोड पर भगवान सरन का दुर्गा टेंट हाउस है। बीती रात्रि चोरो ने टेंट हाऊस के पीछे की दीवार में नकब लगा दी। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर चोरी का खुलासा किये जाने की मांग की है। विदित हो कि इससे पूर्व बाईपास से कुछ ही दूरी पर चोरों ने एक आटा चक्की को भी निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.