Lakhimpur Khiri News: टीम ने इलाके की नदियों में की डाल्फिन की गिनती
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां (लखीमपुर खीरी), संवाददाता। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून की विशेषज्ञ टीम ने इलाके की गेरुआ और कौड़ियाला नदियों में गुरुवार को जलीय जीवों की गिनती की। परियोजना निदेशक डॉ. विनीत सिंह की अगुआई में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस मोटरबोट से आई टीम नदियों में डाल्फिन की की मौजूदगी पर विशेष निगाह रख रही है।भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के परियोजना निदेशक डॉ. विनीत सिंह ने बताया कि देशव्यापी नदीय डाल्फिन गणना एवं आंकलन के दूसरे चरण के तहत शारदा नदी में सर्वे पूरा हो गया है। 26 नवंबर से गेरुआ तथा कौड़ियाला नदी में एक दिनी सर्वे हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य इन नदी प्रणालियों में डाल्फिन की संख्या और विवरण का वैज्ञानिक आंकलन करना तथा उनके प्राकृतिक आवास, जल की गुणवत्ता, नदी की पारिस्थितिक स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.