Lakhimpur Khiri News: टीबी के खिलाफ जागरूकता अभियान का आगाज
लखीमपुरखीरी, अगस्त 21 -- Lakhimpur Khiri News: सम्पूर्णानगर। पब्लिक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने शुक्रवार को गुरुद्वारे के पास एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसका उद्देश्य टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम एएनओ लेफ्टिनेंट विशाल पाराशर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के दौरान कैडेट्स ने टीबी के मुख्य लक्षणों को बेहद सरल तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि लगातार 15 दिनों से अधिक समय तक खांसी रहना। खांसी के साथ लगातार बुखार का बने रहना। शरीर का वजन बहुत तेजी से कम होना। कैडेट्स ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि टीबी से घबराने की जरूरत नहीं है। इसका पूरा इलाज संभव है। उन्होंने अपील की कि यदि किसी में भी ऐसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.