Lakhimpur Khiri News: टीन शेड गिरने से दुकानदार जख्मी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: साप्ताहिक बाजार में मंडी समिति द्वारा डलवाए गए टीन शेड काफी समय से जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। जिसकी वर्षों से कोई मरम्मत नहीं कराई गई। बाजार में सुबह सब्जी दुकानदार अपना सामान लगा रहे थे। इसी बीच पूरा टीन शेड एकदम से गिर गया। जिसमें एक दुकानदार देवेन्द्र राठौर के सिर में चोट आई। शेड के नीचे सब्जी दुकानदारों का सामान व एक आटो रिक्शा दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टीन शेड अगर कुछ घंटे बाद बाजार लगने के समय गिरता तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.