Lakhimpur Khiri News: टक्कर होने से दो बाइक सवार घायल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर तिकोना फार्म के पास रविवार अपरान्ह करीब पौने तीन बजे तिकोना फार्म के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर होने से दोनों बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंचे मझगईं एसओ अनिल सिंह पंकज पुलिसवालों के साथ वहां पहुंचे। मौके पर दोनों क्षतिग्रस्त बाइक सड़क किनारे पड़ी थीं। घायलों में एक की पहचान तिकोना फार्म निवासी रामपाल के रूप में हुई। उसे हादसे के वक्त शराब के नशे में बताया गया। दूसरा बाइक सवार बौधिया कलां गांव का बताया गया जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही थी। दोनों घायलों को एंबुलेंस से पलिया सीएचसी भेजा गया था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.