लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: बफरजोन की धौरहरा रेंज में तेंदुओं की मौजूदगी से लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। देर शाम तेंदुआ खमरिया थाना क्षेत्र के खड़वा मीतमऊ गांव के बाहर खेत में पड़ी झोपड़ी पर चढ़कर बैठ गया। किसानों ने देखा तो भगाने का प्रयास किया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की टोह ली। खड़वा मीतमऊ निवासी रामस्वरूप का गांव के बाहर खेत है। जिसमें केला की फसल लगी है। रखवाली के लिए रामस्वरूप ने खेत में झोपड़ी डाल रखी है। बीती देर शाम एक तेंदुआ इसी झोपड़ी पर चढ़कर बैठ गया। किसानों ने झोपड़ी पर बैठा तेंदुआ देखा तो दहशत में आ गए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: खेत की झोपड़ी पर बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, वीडियो वायरल आसपास मौजूद किसान और ग्रामीण भी जमा हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को खदेड़ा औ...