लखीमपुरखीरी, अगस्त 28 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भवानीगंज स्थित झाबरताल के पानी की जांच रिपोर्ट में अमोनिया और आयरन की मात्रा निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक मिलने से पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मत्स्य जीवी सहकारी समिति की ओर से कराई गई जांच में पानी में अमोनिया की मात्रा निर्धारित अधिकतम सीमा से करीब 24 गुना और आयरन की मात्रा करीब आठ गुना अधिक पाई गई है। इसी तालाब में बारिश के दौरान चीनी मिल का कथित प्रदूषित पानी पहुंचने से मछलियों की मौत का आरोप लगाते हुए तालाब स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी.

जांच रिपोर्ट का विवरण यूनिवर्सल रिसर्च लेबोरेटरी सर्विसेज एलएलपी लखनऊ की ओर से जारी जांच रिपोर्ट के अनुसार झाबरताल के सतही जल का नमूना तीन अगस्त 2026 को लिया गया था। इसकी जांच ...