लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: बेहजम। फरधान थाना क्षेत्र के लखीमपुर से बेहजम मार्ग पर कैमसुर गांव के पास के नायरा पेट्रोल पम्प के दक्षिण झाड़ियों ने एक करीब एक माह की लड़की अज्ञात पड़ी थी। राहगीरों ने लड़की को रोता देखकर भीड़ इकट्ठा हो गयी। एक किलोमीटर दूर पुलिस चौकी में लोगों ने इसकी सूचना किया। मौके पर फरधान थाना की लीलाकुआं पिकेट के सिपाही पहुंचकर लड़की को झाड़ी से निकालकर उसको रुई से दूध मंगवाकर पिलवाया। 108 एम्बुलेंस से बेहजम सीएचसी ले गये। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार हुआ है। सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि बच्ची की उम्र एक माह से कुछ कम थी। देखने मे वह स्वास्थ्य थी। बेहतर इलाज के लिए महिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष फरधान निराला तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर बच्ची को बेहजम अस्पताल भेजा गया...