Lakhimpur Khiri News: जोरदार बारिश से कस्बे के कई रास्तों पर भरा पानी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां, संवाददाता। सोमवार दिन में हुई जोरदार बारिश से कस्बे के कई मोहल्लों में रास्तों पर पानी भर गया। स्कूलों और कालेजों में जलभराव हो जाने से बच्चे छुट्टी के काफी देर बाद घर के लिए निकल पाए। आसपास के गांवों में भी रास्तों पर पानी भर गया। पानी का निकास न होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई कस्बे के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज तथा विद्या मंदिर जाने वाला रास्ते पर जरा सी बारिश में ही पानी भर जाता है। वहां के बच्चों को इसी में होकर गुजरना पड़ता है। इस रास्ते पर दो से ढाई फुट तक पानी भर जाने से अक्सर बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कस्बे के गुरप्रीत सिंह, नरेश कांडपाल हीरा सिंह, संजय, रिंकू अरोड़ा और रमेश निषाद ने बताया कि पानी निकास का इंतजाम करने को कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा लेकिन कुछ नहीं किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.