लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। लक्ष्मीशंकर सोनी से हुई लूट की वारदात की जांच में पुलिस के सामने साजिश की परतें खुलने लगी हैं। पुलिस पूछताछ में मुनफ्फरपुर निवासी सर्वेश कुमार ने बताया वारदात से कई दिन पहले लक्ष्मीशंकर सोनी की रेकी शुरू कर दी थी। उसने पीड़ित की गतिविधियों और आने-जाने के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद जेल में दोस्त बने मुन्ना उर्फ मुसाफिर समेत अन्य साथियों को साथ लेकर लूट की योजना तैयार की गई। सर्वेश और मुन्ना की दोस्ती जेल में हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों संपर्क में रहे। सर्वेश ने ही लूट के लिए लक्ष्मीशंकर सोनी को चिन्हित किया और उसकी कई दिनों तक रेकी की। जांच में पुलिस को पता चला है कि सर्वेश ने वारदात से पहले पीड़ित की गतिविधियों पर नजर रखी थी। लक्ष्मीशंकर सोनी कब और किस रास्ते से आते-जा...