लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: थाना खीरी पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोहल्ला डीहपुर में जुए के फड़ पर छापा मारकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 34,600 रुपये फड़ से तथा गिरफ्तार आरोपियों की जामा तलाशी से 8,800 रुपये बरामद किए। मौके से ताश के पत्ते भी मिले हैं।कस्बा चौकी प्रभारी शुभम प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ मोहल्ला डीहपुर में दबिश दी। इस दौरान जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में सरताज अहमद,मोहम्मद शादाब,शाहिद अली,परवेज आलम,अतीक अहमद,मो.असलम,मोहम्मद शफी, खतीब अहमद उर्फ शालू शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: जुआ खेलते पांच गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...