लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। शुक्रवार को जब घर के लोग रक्षाबंधन की तैयारियों में व्यस्त थे। तभी 6 साल की एक बच्ची जीने से गिरकर जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए खमरिया सीएचसी लाया गया। कस्बा निवासी मनीष की 6 साल की बेटी अर्चना घर में खेल रही थी। घर के लोग रक्षाबंधन के त्योहार की तैयारियों में लगे थे। इसी दौरान अर्चना जीने के रास्ते छत पर जाने की कोशिश में जीने से गिरकर जख्मी हो गई। परिजनों ने उसे खमरिया सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सो रही बच्ची पर गिरा छत का प्लास्टर, घायल यह भी पढ़ें- कलाई से राखी का अचानक टूट जाना क्या अशुभ होता है? जानिए शास्त्रीय नियम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...