लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही दामाद पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने और दो लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दामाद समेत बारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। चूंकि पीड़ित पिता मेहनत-मजदूरी के लिए परिवार सहित नेपाल जा रहा था। इसी दौरान दामाद ने उसकी छोटी बेटी को कुछ दिनों के लिए अपने पास मेहमानी में छोड़ने की बात कही। यह भी पढ़ें- Rampur News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, पॉक्सो कोर्ट में प्रार्थना पत्र पिता बेटी को दामाद के पास छोड़कर नेपाल चला...