Lakhimpur Khiri News: जिले में 105 मिमी बारिश, निघासन में सबसे ज्यादा बरसे बदरा
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: जिले में बीते 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राहत व बचाव नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटों के दौरान औसतन 105.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे गंभीर स्थिति निघासन तहसील में बनी हुई है, जहां 195 मिमी की भारी बारिश ने चारों तरफ पानी ही पानी कर दिया है। जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और राजस्व कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील व जलभराव वाले इलाकों की सतत निगरानी की जा रही है और राहत दलों को सतर्क रहने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके。 यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: तालाब के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.