लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले भर में अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध के सैम्पल भरे। गुणवत्ता की जांच के लिए सैम्पल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि दूध में मिलावट को लेकर लगातार शिकायतें विभाग को मिलती रहती है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ दूध की उपलब्धता के लिए मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया गया। लखीमपुर नगर पालिका, लखीमपुर तहसील, मोहम्मदी तहसील, धौरहरा तहसील, गोला-गोकणनार्थ नगर पालिका, गोला-गोकणनार्थ तहसील, मितौली में दूध की जांच व सैम्पलिंग की गई। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: खाद्य विभा...