Lakhimpur Khiri News: जिला सैनिक बोर्ड परिसर में शमी का पौधरोपण
लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: जिला सैनिक बोर्ड परिसर में भगवान शिव को समर्पित शमी के पौधे का रोपण इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन आईवीओ के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में जिला सैनिक अधिकारी विंग कमांडर डीपी सिंह की उपस्थिति रही। उन्होंने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और इनके बिना स्वस्थ पर्यावरण की कल्पना संभव नहीं है। इस अवसर पर इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष, रामशंकर गौड़, जनरल सेक्रेटरी रवि प्रकाश तिवारी तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.