Lakhimpur Khiri News: जिला पंचायत सदस्य का हुआ निधन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: संसारपुर। ब्लॉक बांकेगंज से बांकेगंज तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य चतुर्भुज चौहान का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। चतुर्भुज चौहान बीते एक साल से कई बीमारियों से ग्रसित थे। जिनका इलाज लखनऊ से चल रहा था। सोमवार की दोपहर चतुर्भुज चौहान ने आखिरी सांस ली। चतुर्भुज चौहान के निधन की खबर फैलते ही उनके निवास ग्राम बेलहैया में उनके शुभचिंतकों की भारी भीड़ जमा हो गई। मंगलवार को उनके गांव बेलहैया में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.