Lakhimpur Khiri News: जिला अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, स्टाफ को दौड़ाया
लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- Lakhimpur Khiri News: ओयल। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सांप के काटने से एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें दौड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी दिलीप का 27 वर्षीय पुत्र रंजीत सांप के काटने से अचेत हो गया था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने मरीज को देखा तक नहीं और न ही उसे वैक्सीन दी गई। समय पर इलाज न मिलने के कारण कुछ ही देर में रंजीत ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.