लखीमपुरखीरी, अगस्त 16 -- Lakhimpur Khiri News: ओयल, संवाददाता। मोतीपुर जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने मेडिकल कॉलेज के हेल्पर पर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना केातवाली सदर लखीमपुर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.30बजे उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए थे, जहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए उसे अस्पपताल की तीसरी मंजिल स्थित आईशोलेश के डीवीडी वार्ड में भेज दिया गया। शनिवार की अल सुबह करीब 03.30 बजे मेडिकल कॉलेज का ही एक लड़का बेड सीट बदलने आया और अकेला पाकर गलत हरकत करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मौजूद स्टॉफ भी आ गया। स्टाफ को आता देख वह नीचे भाग गया। स्टाफ ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घ...