Lakhimpur Khiri News: जिला अस्पताल के रास्ते पर गिरा पेड़, एम्बुलेंस फंसीं
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: ओयल। मोतीपुर स्थित जिला अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर तेज आंधी के चलते पेड़ गिर गया,जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। रास्ता बंद होने से आकस्मिक चिकित्सा को पहुंचने वाली एंबुलेंस काफी देर फंसी रहीं। कुछ परिजन ने जैसे तैसे अपने मरीज को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे अस्पताल चौकी प्रभारी अजय कुमार ने काफी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया, तब जा कर उसमें फंसी एम्बुलेंस मरीज लेकर जिला अस्पताल पहुंची। गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश से नगर पंचायत के कई वार्डों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: तेज हवा-बारिश में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, रातभर बत्ती गुल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.