Lakhimpur Khiri News: जिम से अपनी सदस्यता खत्म कराने पहुंचे डॉक्टर को पीटा
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर के मोहल्ला सरदार नगर स्थित एक जिम में डॉक्टर को पीट दिया गया। मारपीट में डॉक्टर को चोट आई है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। शहर के न्यू अपोलो हॉस्पिटल निघासन रोड में कार्यरत डॉ. पवन कुमार यादव सरदार नगर स्थित जिम पहुंचे। इसी दौरान अस्पताल से मरीज को देखने के लिए फोन आ गया। वह जल्दबाजी में अस्पताल जाने लगे तो जिम संचालक अरविंद पांडेय ने उपकरण निर्धारित स्थान पर रखने को कहा। डॉक्टर ने मरीज की इमरजेंसी का हवाला दिया, इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अस्पताल चले गए। आरोप है कि रात करीब नौ बजे वह जिम से अपनी सदस्यता समाप्त कराने और जमा 700 रुपये वापस लेने पहुंचे। तभी अरविंद पांडेय, उनके पिता और भाई ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.