लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा, संवाददाता।पढुआ थाना पुलिस ने सोमवार को एक जानलेवा हमला करने वाले आरोपी और दूसरे मामलों में वांछित चल रहे चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ मोहित पुंडीर के मुताबिक बल्दीपुरवा (पढुआ) गांव में एक मोबाइल फोन को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला करने वाले दरवारी को गिरफ्तार किया गया। हमले में इस्तेमाल किया गया बांका भी बरामद किया गया। मालूम हो कि दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान जमकर फौजदारी हुई थी। दोनों पक्षों से कई लोग जख्मी हुए थे। पुलिस ने एक पक्ष से छह और एक पक्ष से चार लोगों को नामजद करते हुए कुल दस लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया था। घटना में शामिल अन्य लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसओ मोहित पुण्डीर ने बता...