लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। पुलिस ऑफिस में तैनात दो बाबू को एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग को सस्पेंड कर दिया है। उनके ऊपर एक इंस्पेक्टर की जांच दबाए रखने का आरोप है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि एक सिपाही ने इंस्पेक्टर की शिकायत की थी। सिपाही का आरोप था कि इंस्पेक्टर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। सिपाही के आरोपों की जांच शुरू हुई और रिपोर्ट भी चली गई। लेकिन जांच अपूर्ण थी। उच्च अधिकारियों ने रिमाइंडर भेज कर फिर से जांच करने को कहा। लेकिन जांच पूर्ण नहीं हुई और ऐसे ही पड़ी रही। अब उसमें फिर भी रिमाइंडर आया तो मामला खुला। पाया गया कि जांच बड़े बाबू और दंड बाबू के पास लंबित पड़ी थी। बड़े बाबू उमेश दुबे और दंड बाबू चंदन सिंह पर रिपोर्ट दबाने के आरोप...