Lakhimpur Khiri News: जहर खाने से युवक की मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अयोध्यापुर निवासी 22 वर्षीय कमलेश कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे गांव के ही एक परिवार से किसी बात को लेकर हुई तकरार को कारण माना जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.