Lakhimpur Khiri News: जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप, पांच पर केस
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 24 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी टाउन। जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ खीरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा सीतापुर ज़िले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम अर्रो खेमाजितपुर निवासी मोहिनी विश्वकर्मा पत्नी स्व. सुरेश कुमार के प्रार्थना पत्र पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि सितंबर 2022 को विपक्षीगण ने वादिनी के पति सुरेश कुमार को जहरीला पदार्थ खिला दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। वादिनी का आरोप है कि घटना के संबंध में शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे और उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ठेकेदार मुन्ना खां, मैनेजर लवलेश त्रिपाठी,फैक्ट्री मालिक रियाज खां,अंसार अहमद तथा बनवारी लाल के खिलाफ ज़हरीला पदार्थ देकर हत्या करने का मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.