Lakhimpur Khiri News: जसनगर में मोहाना नदी ने काटा मकान, घर तोड़ रहे लोग
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। मोहाना नदी का जलस्तर घटते ही जसनगर गांव में कटान शुरू हो गया है। मंगलवार को नदी ने पास में रहने वाले एक व्यक्ति का घर निगल लिया। कटान के चलते लोगों ने अपने घर तोड़कर उनकी ईंटें वगैरह तथा अपना सामान हटाना शुरू कर दिया है। इंडो नेपाल बार्डर की मोहाना नदी में पानी घटने से कटान तेज हो गया है। गिरिजा बैराज के गेट खुले होने से जलस्तर घटा है। जसनगर गांव में मोहाना नदी ने मंगलवार दोपहर राजकुमार का घर अपने भीतर समा लिया। पड़ोस में रहने वाले गोवर्धन ने यह नजारा देख कटान के डर से अपना घर खुद तोड़ना शुरू कर दिया है। गांव के गोवर्धन, बालकराम, बनवारी, सेवकराम, मनोज, रमेश, काशी, छांगुर, रामवृक्ष, रामकरन, चंदन, उमेश, रामचंद्र, रामदुलारे, रमेश, कमलेश और सुमित्रा के घर मोहाना के कटान के मुहाने पर हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.