Lakhimpur Khiri News: जसनगर में मोहाना नदी के कटान में और समाए दो मकान
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। जसनगर में मोहाना नदी का कहर जारी है। हफ्ते भर में मोहाना नदी ने आठ घरों को काटकर अपने पेट में समा लिया है। शनिवार तक छह घर काट चुकी मोहाना ने रविवार को दो और घरों को निगल लिया। पीड़ितों ने स्थायी पुनर्वास और कटान से इलाके को बचाने के लिए पक्का कटानरोधी बंधा बनाने की शासन से गुहार लगाई है। जसनगर गांव के घरों को काटती जा रही मोहाना नदी ने कटान करते हुए हमेशा कहर बरपाती रही है। इसने यहां की कई बस्तियों के घरों और उनमें रहने वालों के बरसों से संजोए सपनों, मेहनत की कमाई और सिर छुपाने की जगह को लीला है। अब इसी समस्या से यहां का जसनगर गांव जूझ रहा है। लगातार कटान करती जा रही मोहाना नदी लोगों के आशियाने काटकर उनको बेघर करती जा रही है। नदी की लहरों के साथ हर एक दिन किसी न किसी का आशियाना जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.