Lakhimpur Khiri News: जलभराव से निजात पाने को सीडीओ को लिखा पत्र
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: महेवागंज। कोतवाली सदर के कस्बा महेवागंज में नाले की सफाई कराने को लेकर कस्बा निवासियों ने सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर सफाई कराने की मांग की है। कस्बा महेवागंज में निघासन रोड पर करीब दो वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के दोनों तरफ बनाए गए नाले को कुछ दुकानदारों व ग्रह स्वामियों ने मिट्टी आदि डाल कर बंद कर दिया है। जिससे बरसात का पानी सड़कों पर भरने लगा है। बरसात का पानी सड़क पर भरने से राहगीरों व दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार बाराती लाल, संजय कुमार, कौशल किशोर, मोहन,आशीष, जामिन, हनीफ, दीनदयाल, सुरजीत कौर, रोज अली,नीलम, करन आदि दर्जनों ग्रामीणों ने सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर नाले की सफाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.