लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव का संकट गहरा गया है। प्रशासनिक अफसरों के कागजी दावों और बदहाल जलनिकासी व्यवस्था की पोल शुक्रवार को उस समय खुल गई, जब सदर विधायक योगेश वर्मा को खुद जमीनी हकीकत देखने सड़कों पर उतरना पड़ा। शहर के मोहल्ला गांधीनगर, धीरज नगर और सुभाष नगर में महीनों से नरकीय जीवन जी रहे नागरिकों के सब्र का बांध टूटा, तो विधायक ने लापरवाह अधिकारियों को मौके पर तलब कर जमकर फटकार लगाई। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नींद में सोए नगर पालिका और पंचायत प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। सड़कों पर जमा गंदे पानी और बजबजाती नालियों के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे ब...