Lakhimpur Khiri News: जलभराव देख डीएम ने मौके पर पकड़ी समस्या, दूसरा पंप लगाने के दिए निर्देश
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। गंगोत्री नगर के लो-लैंड क्षेत्र में जलभराव की सूचना पर बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने जलभराव की स्थिति देखी और मोहल्लेवासियों से सीधे संवाद कर समस्या की वास्तविक स्थिति जानी। एक पंप से पानी की निकासी धीमी मिलने पर डीएम ने तत्काल दूसरा पंप लगाने के निर्देश दिए, जिससे जलनिकासी में तेजी लाई जा सके।डीएम के साथ एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चेलवाराजु आर. और नगर पालिका परिषद के ईओ संजय कुमार भी मौजूद रहे। डीएम ने मौके पर सैम्पवेल के माध्यम से हो रही जलनिकासी की व्यवस्था देखी और अधिकारियों से पंप की क्षमता व निकासी की गति की जानकारी ली। अपेक्षाकृत धीमी निकासी पर उन्होंने अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जब तक जलभराव पूरी तरह समाप्त नहीं हो जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.