लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: नगर पालिका परिषद लखीमपुर-खीरी में बुधवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न मोहल्लों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं पालिकाध्यक्ष के समक्ष रखीं, जिनके तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद में जनसुनवाई के दौरान स्ट्रीट लाइट, पेयजल पाइपलाइन में लीकेज, नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत, जल निकासी और अन्य सुविधाओं से जुड़ी 15 शिकायतें दर्ज की गईं। पालिकाध्यक्ष ने सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: 15 दिन में काम पूरा करो, न...