Lakhimpur Khiri News: जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, सड़क बन गई तालाब
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। मैगलगंज कस्बे से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर भरा गंदा पानी राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। हालत यह है कि वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर पानी से होकर गुजरते वाहनों से उठने वाले छींटे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी और बढ़ा रहे हैं। मैगलगंज कस्बे से गुजरने वाला यह मार्ग पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के अधीन था। कस्बे के बाहर बाईपास बनने के बाद मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन हो गया। सड़क के दोनों ओर बारिश व सड़क के पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण कराया गया था, लेकिन नियमित सफाई और देखरेख के अभाव में नाले चोक हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.