Lakhimpur Khiri News: जर्जर सड़क की वजह से हादसा, महिला की मौत, हंगामा
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर शनिवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में जर्जर सड़क पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। परिजनों ने एम्बुलेंस के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां में हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र के गांव हैरामखेड़ा निवासी 50 वर्षीय कौशल्या उर्फ गुड्डी देवी अपने पति कैलाश के साथ बाइक से सेमराघाट स्थित मायके से ससुराल लौट रही थीं। बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर सोहौना गांव के पास छोहा पुलिया के निकट जलभराव से क्षतिग्रस्त सड़क और गहरे गड्ढों के बीच एक अज्ञात बाइक की टक्कर के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कौशल्या के सिर में गंभीर चोट लगी। पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.