Lakhimpur Khiri News: जयंती पर याद किए गए बाल गोविंद वर्मा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कृषक समाज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में स्वर्गीय बाल गोविंद वर्मा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि स्व. बाल गोविंद वर्मा की स्मृतियां आज भी क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विद्यालय परिसर में स्थापित स्मृति लेख में उनके जीवन और सामाजिक योगदान का उल्लेख किया गया है। मुख्य वक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि स्व. बाल गोविंद वर्मा का जन्म 20 अगस्त 1923 को हुआ था और उनका निधन 11 जनवरी 1980 को हुआ। उन्होंने 15 जून 1955 से वर्ष 1971 तक प्रधानाचार्य के रूप में विद्यालय को अपनी सेवाएं दीं। इसके साथ ही वर्ष 1962 से 1980 तक संस्था के सदस्य रहे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र के साथ सार्वजनिक जीवन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.