लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- Lakhimpur Khiri News: थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम बरोछा में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर 17 जुलाई को हुए खूनी संघर्ष के मामले में मैलानी पुलिस ने मुख्य वांछित आरोपी को घटना में प्रयुक्त तलवार के साथ गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। बताते हैं कि ग्राम बरोछा में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों गुरपाल सिंह (65) और सेवा सिंह के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में हुए जानलेवा हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर चौकी प्रभारी कुकरा उपनिरीक्षक अवलेश कुमार पवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज भेजा था। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। घटना के बाद थाना मैलानी पुल...