लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। हैडेला फार्म निवासी गुरदयाल सिंह पुत्र स्वर्गीय बारासिंह ने गाटा संख्या 12 की भूमि पर कथित फर्जी आदेश के आधार पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सहायक चकबंदी अधिकारी, बंदोबस्त को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम हडेला परगना भूड़ तहसील गोला की गाटा संख्या 12 में 0.415 हेक्टेयर भूमि उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। आरोप है कि विपक्षी ने चकबंदी अधिकारी, लखीमपुर प्रथम के न्यायालय के वाद संख्या 102 के तहत 28 जुलाई के कथित आदेश की प्रति दिखाकर भूमि पर कब्जा कर रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...